इटावा, जुलाई 9 -- मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। इटावा में प्रधान की हत्या पर उसके परिवार से मिलने पहुंची अपर्णा ने कहा कि हत्या किसी की भी हो दुखद है। वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति की हत्या की गई है, ये पीडीए वालों को देखना चाहिए। ऐसे तो पीडीए नहीं चलेगा।2027 में सरकार बनना तो दूर कुछ भी नहीं बनेगा। अपर्णा दुगावली पंचायत के प्रधान शंभू दयाल वाल्मीकि की हत्या के बाद बुधवार सुबह परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं थीं। बता दें टॉयलेट के विवाद में मंगलवार को गांव के दबंग मुकेश यादव ने वृद्ध प्रधान शंभू दयाल को धक्का दे दिया था। इसमें उनकी मौत हो गई थी। मुकेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अपर्णा यादव ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.