धनबाद, जुलाई 27 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने बीटेक समेत अन्य कोर्स में नवनामांकित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान की 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी धनबाद आज इंटरडिसिप्लिनरी शिक्षा के साथ-साथ क्रिटिकल मिनरल्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, रिन्युएबल एनर्जी और सस्टेनेबल माइनिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार से नए छात्रों की कक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित न रहें, बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग, टीमवर्क और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी क्षमताओं का विकास करें। समाज को आईआईटी के ऐसे ग्रेजुएट्स की जरूरत है, जो नई सोच के साथ समस्याओं का समाधान निकालें। उन्होंन...