बोकारो, अप्रैल 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद पेटरवार प्रखंड अंतर्गत भेलवा टांड गांव में आयोजित श्री राधा-कृष्ण, रुद्र सह हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे पावन धार्मिक आयोजन हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हैं। इससे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आयोजन की सफलता हेतु सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...