अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को शहर के मुख्य मंदिरों में होली का रंग चढ़ा रहा। शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, बिहारी जी मंदिर में लठामार होली का भव्य आयोजन हुआ। मंदिरों में ब्रज की झलक दिखाई दी। राधा रानी की सखियों ने हुरियारों पर खूब लठ बरसाए। इस दौरान खूब हंसी-ठिठोली हुई। एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ नृत्य किया। जमकर गुलाल उड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा भगवान रंग उड़ाया गया। इस दौरान शहर के कई मंदिरों में होली के भव्य आयोजन हुए। श्री वार्ष्णेय मंदिर पर लठामार होली की धूम रही। फूलों की होली और हर्बल रंग गुलाल के बीच श्री कृष्ण और बरसाने वाली राधा की भक्ति रस में डूबकर भक्त भजनों पर नृत्य करते रहे। मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.