कानपुर, मई 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...भजन से अनूप जलोटा ने मीरा के प्रेम का गुणगान किया तो पांडाल में कृष्ण भक्ति का समां बंध गया। श्रोता भजन के बोल पर झूम पड़े। अवसर था श्री खेरेपति बाबा मंदिर की स्थापना के शताब्दी वर्ष समारोह का। रविवार शाम को मंदिर के पास भजन संध्या का आयोजन हुआ। अनूप जलोटा को सुनने के लिए शहर उमड़ पड़ा।
भजन संध्या में सम्मान भजन संध्या के बीच में महापौर प्रमिला पांडेय ने पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा को अंग्रवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। अनूप जलोट ने भक्ति रस को वह धारा बहाई, जिसमें श्रोतागण डूब गए। मइया मोरी मैं नहीं माखन खायो... भजन को सुनाते हुए भाव का बड़ा मनभावन वर्णन किया। बताया कि जब ग्वाल बाल के साथ कन्हैया गोपी के घर माखन खाने पहुंचे, तो देखा कि गोपी ने चोरी पकड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.