इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। आठवें इमाम अली रिज़ा अलैहिस्सलाम की विलादत के खुशनुमा मौके पर सोजख्वान तसलीम रज़ा की ओर से मस्जिद पंजतनी घटिया अज़मत अली में महफ़िल का आयोजन किया गया। मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा जब इमाम अली रिज़ा को मदीने से मशहद बुलाया गया तो मशहद के हजारों लोगों ने इमाम की जियारत की। इमाम अली रिज़ा ने पैगाम दिया है कि जब नेक काम करो तो खुशी महसूस करो, अगर कोई गलती हो जाये तो तौबा करो, अल्लाह नेमत दे तो उसका शुक्र अदा करो, किसी से नाराज हो तो उसे माफ कर दो, मोमिन के लिए खुशी का सामान मुहैया करो। महफ़िल में सलीम रज़ा ने कलाम पेश करते हुए कहा मैं मशहद की मिट्टी में पैदा हुआ हूं, इसी में मैं अपनी जगह चाहता हूं। तनवीर हसन ने अपने कलाम में कहा चमक जाएगा दो पल में मेरी तकदीर का सूरज, मेरे माबूद मेरी जात मशहद के हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.