प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। लाल बिहारा में सीवर लाइन का गंदा पानी पंपिंग स्टेशन में जाने की जगह उल्टे घरों में घुस गया। एक घंटे की बारिश के बाद सीवर लाइन ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। घरों में गंदा पानी भरने के बाद लोग बाहर निकले तो देखा गली भी लबालब है। मोहल्ले के 50 से अधिक घरों में गंदा पानी भरने और गलियों से आवागमन बाधित होने की शिकायत इलाहाबाद पश्चिम के विधायक के पास पहुंची। पूर्व मंत्री ने मोहल्ले का दौरा किया तो वहां लोगों ने गंदा पानी भरने का कारण की जानकारी दी। पीड़ित लोगों का कहना था कि जल निगम ने सीवर लाइन को उल्टा बिछा दिया। सीवर लाइन का ढलान उल्टा होने से यह समस्या हुई है। वर्षों से यह समस्या है, लेकिन जल निगम और जलकल के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब बारिश के बाद समस्या विकराल हो रही है। लोगों की पीड़ा सुनद...