नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- कानपुर, संवाददाता। एक मुकदमे को निपटवाने के नाम पर 60 हजार घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद बिकरू चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। वायरल हुए दो ऑडियो में वह उस युवक से बात कर रहा, जो आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहा है। इसमें दारोगा कह रहा कि 'पुलिस की जुबान पर भरोसा करो, ऐसी धाराएं लगाऊंगा कि जेल नहीं जाएंगे।' इस पर युवक कुछ पैसे कम करने की बात कहता है लेकिन चौकी इंचार्ज 60 हजार पर अड़ा है। युवक के 20 हजार पहुंचाने की बात पर चौकी इंचार्ज हामी भी भर रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो का आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। वहीं डीसीपी वेस्ट ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर एसीपी बिल्हौर को जांच सौंपी है। एक मिनट 39 सेकेंड के वायरल ऑडियो में दारोगा विश्व प्रकाश पांडे दो मुकदमों में स...