नई दिल्ली, मार्च 2 -- नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। कंपनी इसे इस साल के आखिर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। मौजूदा फॉर्च्यूनर को सबसे पहले साल 2015 में इंट्रोड्यूस किया गया था और अब इसके अपडेट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लॉन्च से पहले नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर के कई स्पाई शॉट्स लीक हुए हैं, जिनमें इसके फ्रंट लुक को दिखाया गया है। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मौजूदा फॉर्च्यूनर को हाइलक्स स्टाइल बॉडी किट में दिखाया गया है। हालांकि, यह असल नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल नहीं है, लेकिन इससे यह जरूर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाइलक्स का डिजाइन कितनी आसानी से फॉर्च्यूनर के फ्रेम में फिट हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एसयूवी के साइड और रियर प्रोफाइल में खास बदलाव...