ऐसी गलत जानकारी न्यायप्रणाली पर लोगों का भरोसा कम कर सकती है; HC ने कौन सी खबर हटाने को कहा
नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही उन विवादित खबरों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है, जिसमें बताया जा रहा है कि कई भारतीय जजों और केंद्रीय मंत्रियों ने इस महीने की शुरुआत में टैक्स पेयर्स के पैसों यानी सरकारी खर्चे पर लंदन की यात्रा की थी और वहां आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। ऐसी खबरों को निराधार बताते हुए हाई कोर्ट ने विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों, सर्च इंजनों, वेब होस्टिंग प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे इस गलत जानकारी को तुरंत अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स से हटाएं। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यह गलत जानकारी जानबूझकर बदनाम करने के लिए फैलाई जा रही है। इस मामले को शुक्रवार को जस्टिस तेजस करिया की वेकेशन बेंच के सामने अर्जेंट लिस्टिंग के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.