नई दिल्ली, मार्च 19 -- टी20 वर्ल्ड कप के हीरो शिवम दुबे के ट्रेन में सफर करने की खूब चर्चा हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल जीतने के अगले ही दिन सुबह-सुबह उन्होंने पत्नी के साथ ट्रेन के थर्ड एसी में सफर करके मुंबई पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा इसलिए भी और हुई कि एक स्टार खिलाड़ी ने फ्लाइट के बजाय ट्रेन से और उसमें भी फर्स्ट क्लास नहीं बल्कि थर्ड एसी में सफर किया। ऐसी सादगी। मुंबई में उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी इस पर हैरान थे। हालांकि दिग्गज पूर्व स्पिनर आर अश्विन इस बात को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं देते। उन्होंने कहा कि ट्रेन से सफर कर लिया तो इसमें कौन सी बड़ी बात है। रेवस्पोर्ट्ज के एक कार्यक्रम में अश्विन ने कहा, 'मैं इस पर खबरें देख रहा हूं कि कैसे शिवम दुबे ने ट्रेन से सफर किया। मैं ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.