नई दिल्ली, मई 19 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश भर के मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में रखे सोने को जब्त करने की योजना बना रही है। अफवाहों में यह भी कहा जा रहा है कि सरकार मंदिरों के सोने के बदले उन्हें 'गोल्ड बॉन्ड' जारी करने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को इन तमाम दावों पर केंद्र सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने इन सभी खबरों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह से 'झूठा' और 'निराधार' बताया है।'स्ट्रैटेजिक गोल्ड रिजर्व' का दावा है एकदम फर्जी हाल ही में कई सोशल मीडिया पोस्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सरकार मंदिरों के शिखरों (टावर), दरवाजों और अन्य ढांचों पर लगी सोने की परतों को भारत के "स्ट्रैटेजिक गोल्ड रिजर्व" का हिस्सा बनाएगी। दावा किया जा रहा है कि ईरान जंग के...