ऐसा लगता है कि हमारे आदेश केवल 'किताबी' बनकर रह गए; पटाखों से जुड़े निर्देशों के उल्लंघन पर दिल्ली सरकार पर भड़का SC
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- त्योहारों के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को नियंत्रित करने के अपने निर्देशों को लागू करने में विफल रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार और 'कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' (CAQM) को कड़ी फटकार लगाई। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की बेंच ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि निर्देशों का पालन न होने से ऐसा लगता है कि कोर्ट के आदेश केवल 'किताबी' बनकर रह गए हैं, और बार-बार नियमों का उल्लंघन करना एक तरह से मजाक उड़ाने जैसा है। कोर्ट ने इस मुद्दे का संबंध हर जीवित प्राणी से बताया, साथ ही कहा कि हम पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन हम बस एक संतुलन बनाना चाहते हैं। अधिकारियों से ठोस अनुपालन और इसके असर से जुड़े डेटा की कमी पर सवाल उठाते हुए बेंच ने कहा, 'आपने असल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.