लखनऊ, फरवरी 21 -- नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने कड़ी आपत्ति जताई है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के दौरान कुछ लोगों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस समिट में देश-विदेश के कई प्रमुख अतिथि आमंत्रित थे और यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में था। ऐसे में इस तरह का आचरण देश की गरिमा और छवि को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यदि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का न होता तो बात अलग थी, लेकिन वैश्विक मंच पर इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन चिंता का विषय है। मायावती ने कहा कि विरोध दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.