लखीमपुर, मार्च 16 -- Lakhimpur kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में परिवार के आठ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहीं से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। दरअसल कोर्ट के आदेश पर हसनपुर कटौली के ब्रजेश सिंह का कब्जा हटाने व निर्माण ढहाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। यह देखकर परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके समर्थन में किसान यूनियन के लोग भी आ गए और गांव में धरना शुरू कर दिया। गांव सधुआपुर से विस्थापित ब्रजेश ने कटौली में जमीन खरीदकर साल 2002 में घर बनाया था। इसी जमीन को कटौली के शिवशंकर जैन ने खरीदकर रजिस्ट्री करा ली थी। बाद में इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए वाद दायर किया। जिस पर सिविल कोर्ट ने ब्रजेश का निर्माण ढहा कर शिवशंकर को कब्जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.