शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- यूपी के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से डीएम-एसपी ने समाधान दिवस का कार्यक्रम छोड़ दिया। दोनों अफसरों को सीट से उठकर एसडीएम कोर्ट जाना पड़ गया। अचानक से डीएम-एसपी के सीट से उठने को लेकर समाधान दिवस में आए फरियादी भी हैरान रह गए। वहां बैठे अन्य अफसर भी कुछ समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। दरअसल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने सोमवार को तिलहर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के बाहर हंगामा कर दिया था। वकीलों के विरोध-प्रदर्शन की जानकारी जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मिली तो उनको समाधान दिवस बीच में ही छोड़ना पड़ गया और वकीलों से बातचीत के लिए दोनों अफसर एसडीएम कोर्ट पहुंचे।गिरफ्तारी न होने से नाराज थे वकील सोमवार को तिलहर तहसील परिसर में समाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.