बोकारो, जून 2 -- डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से निसनहाट पुलिया होते हुए नूरीनगर समीप ऐश पौंड तक जाने वाली पाइप लाइन से गोविंदपुर बस्ती के विस्थापितों को परेशानी हो रही है। पाइप फटने अथवा क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप से निकलने वाली पानी युक्त छाई ग्रामीणों की खेत में चली जा रही है। ऐसे में उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लगी है। ऐसे में क्षतिपूर्ति को लेकर रैयत नियोजन की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा में विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शनविरोध प्रदर्शन सोमवार को निसनहाट पाइप लाइन मरम्मत कार्य करने पुलिस, सीआईएसएफ एवं होम गार्ड जवानों के साथ पहुंचे अधिकारियों की टीम का विरोध शुरू कर कार्य रोको आंदोलन शुरू कर दिया गया। सिविल अभियंता डीपी खान, डीवीसी के वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, शे...