हाजीपुर, मार्च 31 -- बेलसर । सं.सू. प्रखंड भर में सबसे अधिक अंक से मैट्रिक परीक्षा में उतीर्ण हुये छात्र ऐश्वर्य कुमार आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता है। उसको गाइड करने वाले शिक्षक मुन्ना कुमार ने बताया कि ऐश्वर्य को भी बीएसईबी पटना से बुलावा आया था। ऐश्वर्य को मैट्रिक में कुल 472 अंक प्राप्त हुए हैं। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलसर हाट का छात्र है। पिता तारकेश्वर सिंह जो एक किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटे के इस सफलता से काफी खुश हैं। आगे जो भी करना चाहेगा मेरा पूरा सपोर्ट रहेगा। परिणाम जारी होने से पहले शिक्षक मुन्ना कुमार के साथ बीएसईबी पटना ऑफिस में इंटरव्यू देने वाले ऐश्वर्य कुमार ने बताया कि वह अब आईआईटी जेईई की तैयारी में जुट जाएगा। वहीं सक्सेस पॉइंट में पढ़ने वाले रौशन कुमार, प्रिया कुमारी भी 90 फीसदी अंक से अधिक लायी है। स...