नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- ऐश्वर्या राय बच्चन उन सेलेब में से एक हैं जिन्होंने अपने काम से ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अपना नाम रोशन किया है। ऐश्वर्या भले ही एंटरटेनमेंट जगत की स्टार हैं, लेकिन उन्होंने कभी भारतीय वैल्यू को नहीं खोया है और विदेश में भी जाकर उसे प्रमोट ही किया है। अब हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जहां विदेश के एक बड़े शो के दौरान उनसे शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो जानें उन्होंने ऐसा क्या कहा कि पूरे भारत में उनकी चर्चा होने लगी।शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप पर क्या बोली थीं ऐश्वर्या हम बात कर रहे हैं शो द ओपरा विनफ्रे की। इस शो को ओपरा विन्फ्रे ने होस्ट किया है। शो में एक बार ऐश्वर्या राय बच्चन आई थीं। इस दौरान ऐश्वर्या से पूछा गया था कि इंडिया में प्यार को ओपनली जाहिर नहीं किया जाता...