नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- एक दौर था जब इंडस्ट्री की दो टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। कई इवेंट पर दोनों को अक्सर साथ ही देखा गया। निजी जिदंगी में भी दोनों का रिश्ता खास था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये दोस्ती टूट गई। दोनों ने सालों तक एक दूसरे से बातचीत नहीं की। इस रिश्ते के टूटने की वजह एक फिल्म और कुछ एक्टर्स बने। आइए जानते हैं आखिर क्यों ऐश्वर्या ने रानी से दूरियां बना ली थी।ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी थीं बेस्ट फ्रेंड एक वक्त था रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बेस्ट फ्रेंड थीं। दोनों एक दूसरे के बारे में हमेशा अच्छा बोलती देखी गई। टीवी शो 'जीना इसी का नाम है' में रानी ने अपनी खास दोस्त ऐश्वर्या के लिए खास मैसेज शेयर किया था। ऐश्वर्या ने रानी की कई परफॉरमेंस की तारीफ की। फिर आया साल 2002। इस साल ऐश्वर्या राय ...