नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि रैम्प पर वॉक करते वक्त उन्हें फोटोग्राफर्स से ये कितनी बार सुनना पड़ता है कि सर स्माइल कीजिए। इस पर अभिषेक ने बताया कि उन्हें रेड कार्पेट पर पोज देने में घबराहट होती है। उन्होंने इस दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी जिक्र किया।क्या बोले अभिषेक? लिली सिंह ने पॉडकास्ट के दौरान जब अभिषेक बच्चन से पूछा कि रेड कार्पेट पर उन्हें कितनी बार स्माइल करने के लिए कहा जाता है, तब एक्टर ने हंसते हुए कहा, 'एक-दो बार नहीं, हर बार!' यह भी पढ़ें- अमिताभ, ऐश्वर्या या फिर अभिषेक; बच्चन फैमिली का कौन-सा सदस्य है ज्यादा पढ़ा-लिखा?ऐश्वर्या के साथ क्यों नहीं करते रैम्प वॉक? अभिषेक ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का जि...