नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने अपने विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बहराइच, बेतिया, लखनऊ और मिर्जापुर में एक ही दिन चार नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसके साथ ऐश्प्रा के चालू स्टोर्स की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। तीन अन्य शोरूम निर्माणाधीन हैं और कंपनी का लक्ष्य मार्च 2028 तक 30 स्टोर्स तक पहुंचना है। चारों नए फ्रेंचाइजी शोरूम लगभग 3,000 वर्ग फुट के हैं। इनके जरिए करीब 12,000 वर्ग फुट नया रिटेल स्पेस जुड़ा है, जिससे ब्रांड का कुल रिटेल क्षेत्र अब 90,000 वर्ग फुट से अधिक हो गया है। बेतिया का शोरूम बिहार में ऐश्प्रा की पहली शुरुआत है; सीवान और गोपालगंज भी आगामी विस्तार योजना में शामिल हैं। लखनऊ में यह ऐश्प्रा का तीसरा शोरूम है।नई पीढ़ी के लिए आधुनिक ज्वेलरी चारों नए शोरूम में ऐश्प्रा के लाइफस्टाइल ज्व...