गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। सीएम ग्रिड फेज-02 के तहत निर्माणाधीन ऐश्प्रा तिराहे से आंबेडकर चौक तक स्मार्ट सड़क बनाने का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने समय से निर्माण पूरा करने के लिए एसपी ट्रेफिक को पत्र लिख कर यातायात मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया है। भाटी ने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड योजना फेज-02 के तहत इस मार्ग पर व्यापक सौंदर्याकरण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि इस मार्ग पर भारी यातायात दबाव के कारण निर्माण कार्य में लगातार अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिससे परियोजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। अनुरोध किया है कि ऐश्प्रा तिराहे से आंबेडकर चौक तक यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में हो...