लखनऊ, मार्च 30 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐशबाग होकर मऊ-वलसाड-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी (05017/05018) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया गोरखपुर होकर कुल 15 फेरे लगाएगी। मऊ से यह ट्रेन 04 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार (03:45 बजे) चलेगी। वापसी में वलसाड से 05 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार (15:10 बजे) प्रस्थान करेगी। इस दौरान ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, आगरा और सूरत में ठहरेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...