लखनऊ, अगस्त 3 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ऐशबाग रेलवे स्टेशन के सुर्कलेटिंग एरिया में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या हो गई। प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर मुख्य प्रवेश द्वार और एप्रोच रोड पर पानी भर जाने से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम ने ड्रैनेज व्यवस्था दुरुस्त कर कुछ ही देर में पानी की निकासी करा दी। यात्रियों ने जलभराव की तस्वीरें और शिकायतें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कर्मचारी तत्काल सक्रिय हुए। जांच में ड्रैनेज प्रणाली के अवरुद्ध होने की बात सामने आई। अवरोध हटाते ही पानी तेजी से निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई। गौरतलब है कि ऐशबाग रेलवे स्टेशन का हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से पुनर्विकास ...