लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ने अमृत भारत योजना के तहत ऐशबाग स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर ने डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, एडीआरएम (परिचालन) नीतू, गतिशक्ति मुख्यालय के मुख्य परियोजना प्रबंधक राघवेंद्र कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ले आउट प्लान को देखा। अधिकारियों संग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उसके बाद प्रथम प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट खिड़की, प्ले...