लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। खेलों के प्रति बच्चो को प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्याश्री और डीएस फाउंडेशन की देखरेख में रविवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह कार्यक्रम मवैया स्थित ऐशबाग स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीता बहुगुणा जोशी होंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों के बीच होने वाली विभिन्न खेल स्पर्धाएं होंगी, जिनमें रस्साकशी और दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...