लखनऊ, अप्रैल 8 -- जोन-2 में 3280 लाख रुपये से अधिक के 464 विकास कार्यों का लोकार्पण लखनऊ, प्रमुख संवाददाताऐशबाग से राजाबाजार तक जनसुविधाएं बढ़ी हैं। सड़क से लेकर नाली, पार्क की सौगातें मिलीं हैं। नगर निगम लखनऊ के जोन-2 में 3280.61 लाख रुपये की लागत से निर्मित 464 कार्यों का बुधवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामलीला ग्राउंड, तिलक नगर ऐशबाग में हुआ, जहां महापौर सुषमा खर्कवाल ने इन कार्यों का उद्घाटन किया।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि, हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि शहर की हर गली, हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जोन-2 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में इन विकास कार्यों का लाभ पहुंचेगा। इनमें अम्बेडकर नगर, मालवीय नगर, ऐशबाग, कुंवर ज्योति प्रसाद, मोतीलाल नेहरू नगर/चन्द्रभानु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.