लखनऊ, अप्रैल 7 -- नगर आयुक्त ने मंगलवार को ऐशबाग के कई मोहल्लों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ऐशबाग क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों, जिनमें पीली कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी और अन्य इलाके शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने सीवर व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई और जीएम जलकल कुलदीप सिंह को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अब तक सीवर कनेक्शन और पाइपलाइन नहीं है, उनका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के माध्यम से शासन से वित्तीय सहायता प्राप्त कर इन क्षेत्रों में आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने जोन-2 में निर्माणाधीन पीसीटीएस और सामुदायिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इन कार्यों को एक माह के भीतर हर हाल में पूर्ण कि...