लखनऊ, मार्च 26 -- पूर्वोत्तर रेलवे के कार्यवाहक प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एए खान ने गुरुवार को ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध आधुनिक डेंटल चेयर, कंप्यूटरीकृत रेडियोग्राफी और एचएमआईएस से जुड़ी जांच प्रणालियों की सराहना की। आपातकालीन उपकरणों और साफ-सफाई से संतुष्ट हुए। उन्होंने पूरी टीम को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सामूहिक पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही मैलानी स्वास्थ्य इकाई में आयोजित शिविर में 12 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.