लखनऊ, अक्टूबर 4 -- वीआईपी ट्रेनों में शामिल गोरखधाम एक्सप्रेस की लगातार लेट-लतीफी और अव्यवस्थाओं से यात्री बेहद परेशान हैं। लखनऊ स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चल रही इस ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन पर अनावश्यक रोककर अन्य ट्रेनों को पास कराया जा रहा है। शनिवार रात 9:41 बजे ऐशबाग पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस को रोक दिया गया, जबकि पीछे से 10 बजे आई वैशाली एक्सप्रेस को प्राथमिकता देते हुए 10:10 बजे रवाना कर दिया गया। यात्री उत्तम त्रिपाठी द्वारा इस लापरवाही की शिकायत दर्ज कराने के बाद गोरखधाम एक्सप्रेस को रात 10:43 बजे रवाना किया जा सका। टीटीई पर सीट बेचने का आरोप लगागोरखधाम एक्सप्रेस में टीटीई द्वारा अपग्रेड सीट दूसरे यात्री को बेचने का भी गंभीर आरोप लगा है। 30 सितंबर को बभनान से नई दिल्ली उपचार के लिए जा रहे यात्री सूरज शुक्ल क...