रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली,संवाददाता। ऐशबाग माइनर पर किए गए अवैध कब्जेदारों के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई। अवैध कब्जेदारों पर जुर्माना लगाए जाने के साथ ही जगह खाली करने का नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस में कब्जेदारों को एक महीने का समय दिया गया है। इस दौरान नोटिस का उचित जवाब नहीं दिया गया या फिर जगह खाली नहीं की गई तो अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। शहर से होकर गुजरी ऐशबाग माइनर में कॉप्लेक्स के साथ भवन आदि बन गए है। करीब 45 साल से माइनर में किए गए अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट की ओर से पूर्व में 91 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद उक्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.