चतरा, मार्च 24 -- टंडवा निज प्रतिनिधि वित्तीय साल 2026-27 के लिए लगभग तीन सौ करोड़ की लागत से एनटीपीसी के करणपुरा पावर प्लांट से ऐशपौड की ढुलाई के लिए 20 कंपनियों में सीजे लोजोस्टिक लिमिटेड ने 34.90 फीसदी लो रेट डालकर एल-वन हो गया। यह रेट पिछले साल की तुलना में 8 फीसदी और नीचे गया। इतना लो रेट होने से हाइवा मालिकों के बीच निराशा और हताशा है। जानकारी के अनुसार 26-27 के लिए एनटीपीसी की ओर से जारी टेंडर में 20 ट्रांसपोर्टिग कंपनियों ने हिस्सा लिया था। एनटीपीसी के अनुसार उक्त कंपनी ने 35 फीसदी लो रेट एल-वन हो गया। जानकारों की मानें तो ऐशपौंड ढुलाई के लिए एनटीपीसी आधे दर्जन कंपनियों को अधिकृत करता है। बशर्ते की एल-वन के प्राइस बीड को अपनाना होगा। इसमें एल टू होने वाली कंपनी में नक्कास, एल थ्री जे पी डब्ल्यू इंफ्रा इंडस्ट्रीज,एल फोर रिफेक्स इंडस...