बिजनौर, मई 23 -- चांदपुर। चांदपुर तहसील के बिजलीघर पैजनिया सिसौना में बिजली व्यवस्था से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आलोक कटियार को सौंपा। उन्होंने जनपद में बदहाल बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। ज्ञापन में कहा कि सिसौना क्षेत्र में पैजनिया बिजली घर के अधिकारी मोबाइल बंद करके सो जाते हैं, जिससे रातभर उपभोक्ताओं को बिजली घरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। मुख्य मंडल महासचिव चौ.वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पैजनिया बिजलीघर की हालत बेहद खराब है और पूरे जनपद के बिजली घरों में समस्याएं बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायतें दर्ज, समाधान नहीं संगठन ने निर्णय लिया कि 26 मई को सुबह 10 बजे से पैजनिया बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इ...