ऐलान: नूंह होकर राजस्थान के भरतपुर तक नमो भारत चलेगी
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- नूंह, सरसमल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नूंह, पुन्हाना और राजस्थान के भरतपुर को जोड़ते हुए दिल्ली-आगरा नमो भारत रेल चलाई जाएगी। इस कॉरिडोर के विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पुन्हाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में यह घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 270 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कांग्रेस से निलंबित विधायक मोहम्मद इलियास के पुत्र जावेद खान ने रैली का आयोजन किया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। रैली में मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक नौक्षम चौधरी भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। लफुरी लिंक ड्रेन की खुदाई और पुनर्स्थापन कराया जाएगा। उजीना ड्रेन पर लुहिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.