मुरादाबाद, मई 16 -- जनपद में सभी निजी मेडिकल स्टोर बीस मई को बंद रहेंगे। मुरादाबाद केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) की ओर से बुधवार बीस मई को दवा कारोबार बंद रखने का ऐलान किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष तनुज कुमार अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने बताया कि ई फार्मेसी पर पूर्ण रोक लगाने, बड़े कार्पोरेट्स द्वारा दी जा रही भारी डीप डिस्काउंट पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की ओर से बीस मई को आहूत दवा कारोबार बंदी में शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बताया कि देशभर के 12 लाख 40 हजार दवा विक्रेता व उनसे जुड़े करीब पांच करोड़ आश्रित आजीविका के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ड्रग एंड केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन ने की 20 को राष्ट्रीयव्यापी बंद की घोषणा यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के विरोध म...