लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- खमरिया। मंगलवार की सुबह सीतापुर जिले के एक ग्रामीण ने ऐरा पुल से शारदा शारदा नदी में छलांग लगा दी। नेशनल हाइवे 730 पर खमरिया थाना क्षेत्र में शारदा नदी पर बने पुल पर चप्पल और कपड़े रखकर नदी में छलांग लगाने वाला ग्रामीण 15 किलोमीटर तक तैर गया। जिसे मंदूरा गांव के पास शारदा नदी से सकुशल बरामद करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीतापुर जिले के हरनाथपुरा केशवपुर निवासी राजपाल पुत्र कल्लूराम मंगलवार की सुबह शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर पहुंचा। राजपाल ने अपनी चप्पलें और कपड़े पुल पर छोड़ दिये। बाद में राजपाल तैरता हुआ करीब 15 किलोमीटर तक चला गया। राजपाल मंदूरा गांव के पास शारदा नदी से निकला। जहां मौजूद ग्रामीणों ने राजपाल से पूछताछ की तब उसने अपने घर का पता आदि बताया। ग्रामीणों ने राजपाल के परिजनों तक सूचना पहुंचाई। मौके ...