ऐमिल टीम ने चार विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जून 18 -- गाजियाबाद,वंदना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच टीएनएम अकादमी और ऐमिल टीम के बीच खेला गया। मैच में ऐमिल टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर ऐमिल टीम ने गेंदबाजी चुनी और टीएनएम अकादमी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। टीएनएम अकादमी ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। पृथ्वी त्यागी ने नाबाद 77 और शांतनु सिंह ने 61 रन की पारी खेली। दूसरी टीम से शिवाय, रेवांत और अरविंद वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी ऐमिल टीम ने 33.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए। यह भी पढ़ें- प्रो क्लब, अमायरा रोज की टीम ने जीते मैच भारत ने नाबाद 90 और अरविंद वर्मा ने 39 रन का योगदान दिया। टीएनएम से गेंदबाजी में शांतनु ने तीन विकेट लिए। भारत मैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.