ऐमन खातून ने ऑल इंडिया 904वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान
कानपुर, सितम्बर 25 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी ऐमन खातून ने एमबीबीएस पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की परीक्षा के ऑल इंडिया में 904वीं रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। वहीं अमरौधा कस्बे में भी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। अमरौधा निवासी ऐमन खातून ने वर्ष 2024 में एमबीबीएस की पढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली स्थित विद्या जीवन कोचिंग सेंटर से तैयारी की। नियमित अध्ययन और मेहनत के बाद घोषित परिणाम में उन्होंने ऑल इंडिया में 904वीं रैंक प्राप्त की। रिजल्ट घोषित होने की जानकारी मिलते ही ऐमन खातून के परिजनों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.