नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही देश में गिग प्लेटफॉर्म और ऐप बेस्ड सर्विसेज की बाढ़ आ गई है। मेकअप से लेकर कुकिंग तक, आज इंटरनेट पर हर तरह की सर्विसेज आसानी से उपलब्ध है और लोग मिनटों में ऑनलाइन बुकिंग कर इनका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि लोगों को इन ऐप्स ने जितनी सहूलियत दी है, कुछ लोगों के लिए ये उतनी ही मुसीबत लेकर आई है। इन लोगों में से एक हैं वैसी महिलाओं जो सालों से हाउस हेल्प यानी लोगों को घरों में खाना बनाने या साफ सफाई में मदद करने का काम कर रही हैं। ऐप बेस्ड सर्विसेज की इस आंधी में पारंपरिक घरेलू कामगारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े कामगारों के बीच का फर्क साफ नजर आने लगा है। मोहल्लों में काम करने वाली कई महिलाओं के लिए आज भी कम कमाई, बढ़ती महंगाई और डिजिटल दुनिया से दूरी रोजमर्रा की सच्चाई है। ऑनलाइन प...