ऐप से 40 लाख ने मोबाइल नंबर अपडेट किए
नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नई सुविधाओं के साथ लांच किए गए नए आधार ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में ऐप को 3.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया है। इसके साथ ही, लोग ऐप से जुड़ी सुविधाओं को भी तेजी से लाभ उठा रहे हैं। नया आधार ऐप लोगों को कई जरूरी सेवाएं सीधे स्मार्टफोन पर उपलब्ध करता है। अब आधार से जुड़े कई काम घर बैठे ऐप के जरिए किए जा सकते हैं। इसी का नतीजा है कि अब तक करीब 40 लाख लोगों ने ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराया है। वहीं, करीब 8.5 लाख लोगों ने ऐप से अपना पता अपडेट किया है। यह ऐप आधार धारकों को अपनी पहचान सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से दिखाने, साझा करने और सत्यापित कराने की सुविधा देता है। इसमें लोगों की निजता का भी विशेष ध्यान रखा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.