प्रमुख संवाददाता, मई 24 -- पाकिस्तानी हथियार डीलर शहजाद भट्टी से जुड़ाव में गिरफ्तार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाने के रतनपुरा निवासी मो. मुस्तफा के राज खुल रहे हैं। पता चला है कि मुस्तफा अवैध हथियारों की सौदेबाजी का ऐप चलाता था। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर हथियार के प्रोमोशन का अलग-अलग तरह के वीडियो अपलोड करता था। शुरुआत में गांव के लोगों को लगा कि नई उम्र का लड़का है, हथियार के शौक में इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। अब एटीएस की कार्रवाई से मामला सामने आया तो ग्रामीण हैरान हैं। एटीएस के अधिकारियों की टीम दो दिन रतनपुरा गांव पहुंची। उसके घर की तलाशी ली। परिवार के सभी सदस्यों से घर पर अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद मो. मुस्तफा, उसके बड़े भाई और पिता को गरहां थाने पर लाकर तीन घंटे तक पूछताछ की गई। मो. मुस्तफा ने शुरु...