कन्नूर, अप्रैल 15 -- केरल के कन्नूर जिले में 22 वर्षीय दलित मेडिकल छात्र नितिन राज आर एल की मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। शुक्रवार को कन्नूर डेंटल कॉलेज कैंपस की एक इमारत से गिरने के कारण नितिन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि नितिन न केवल कॉलेज में जातिगत भेदभाव का सामना कर रहा था, बल्कि एक ऑनलाइन लोन ऐप के कर्ज और धमकियों के कारण भी भारी मानसिक दबाव में था। नितिन तिरुवनंतपुरम के उझामलक्कल गांव का रहने वाला था। आरोप है कि कॉलेज के कुछ शिक्षक उसकी जाति, उसके रंग और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।ऑनलाइन लोन ऐप की धमकियां इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नूर सिटी पुलिस कमिश्नर निधिनराज पी ने बताया कि नितिन ने...