ऐप से बंद कर देता था ई-रिक्शा, मिनटों में ठीक कर ठग लेता था पैसे; ऐसे खुली शातिर की पोल
उज्जैन, जुलाई 3 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) तक पहुंच बनाकर ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच दिनों में आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चलते-चलते अचानक बंद हो गए, इस दौरान आरोपी खुद को मैकेनिक बताकर 300 रुपये लेकर ठीक कर देता था। ई-रिक्शा से जुड़े ऐसे मामले लगातार सामने आने पर चालकों को शक हुआ इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए साइबर टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीम बनाकर मामले की जांच के लिए तैयार किया, जिसमें पता चला कि बिलुटुथ के द्वार ई-रिक्शा को बंद कर दिया जा रहा था इसके बाद आरोपी खुद को मैकेनिक बताकर 200 से 300 रुपए लेकर ई-रिक्शा दोबारा चालू कर देता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.