कोलकाता, अप्रैल 15 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ते चुनावी तनाव के बीच निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व पार्षद निर्मल दत्ता को मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बिधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन की टीम ने बुधवार को साल्ट लेक के बाहरी इलाके दत्ताबाद में एक नुक्कड़ सभा के दौरान निर्मल दत्ता को हिरासत में लिया। उनकी गिरफ्तारी एक वायरल वीडियो के आधार पर हुई, जिसमें वे कथित तौर पर मतदाताओं को खुलेआम चेतावनी देते दिख रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में दत्ता कहते नजर आ रहे हैं कि उनके अलावा किसी और को वोट नहीं दिया जाएगा और उनके पास एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिससे पता चल जाएगा कि किसने किसे वोट दिया है। उन्होंने कथित रूप से धमकी भी दी कि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.