ऐप से एलजी को सीधे समस्या बता सकेंगे लोग
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्लीवाले अब मोबाइल ऐप से सीधे उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को अपनी समस्याएं बता सकेंगे। उप-राज्यपाल ने राजधानी के लोगों से सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए 'एलजी लिसनिंग पोस्ट' को सक्रिय करते हुए लोगों से सीधे अपनी शिकायतें साझा करने को कहा है। उप-राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद से ही तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से सीधा और अनौपचारिक संवाद कर रहे हैं। लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं और शिकायतों को जानने-समझने पर भी जोर दिया है। सोशल माध्यम एक्स पर भी उन्होंने लोगों को अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। एक्स पर लिखी अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि आपकी आवाज मायने रखती है और हम संवेदनशीलता के साथ सुनने और समाधान कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.