गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से 15 जनवरी से एक नई मोबाइल ऐप को लागू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मिली शिकायतों और समस्याओं को इस ऐप पर डाला जाएगा। इसके बाद अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से इन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस सिलसिले में बैठक आयोजित हुई। इसमें डिजिटलीकरण, शिकायत निवारण प्रणाली, सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दहिया ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि नगर निगम की तरफ से एक नई मोबाइल एप विकसित की गई है। इसका उपयोग प्रथम चरण में अधिकारी करेंगे। यह एप शहर में किए जाने वाले न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.