देवघर, जून 8 -- पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के सौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत ऐप में माई भारत वॉलिंटियर बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी की अगुवाई में हुई। कार्यशाला में सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बीटीटी व सहिया साथी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से कुल 56 स्वास्थ्य कर्मियों को माई भारत वॉलिंटियर नामित किया गया। सभी को टीबी मरीजों को मानसिक रूप से सहयोग करने को लेकर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा संकल्प दिलाया गया। माई भारत ऐप के संबंध में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि दीपक ठक्कर द्वारा जानकारी दी गई। सभी वॉलिंटियर को मोबाइल में ऐप के माध्यम से सभी मरीजों...