सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- सीतामढ़ी। दिव्यांग बच्चों को समझने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरू किए गए प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों के पंजीयन में जिले की रफ्तार सुस्त है। दो महीने से अधिक समय बीतने और निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कई प्रखंड लक्ष्य से काफी पीछे हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- प्रशस्त ऐप का अध्ययन नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीईओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...