मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के टेकौर सराय मोहल्ले में फेक ऐप पर क्रेडिट कार्ड की ओटीपी शेयर कर 23618 रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ित के खाते में बुधवार को ठगी की धनराशि वापस कराई है। चुनार के टेकौर सराय मोहल्ला निवासी गौरव मनी मौर्या पुत्र सूर्यकान्त मनी मौर्या ने 20 मार्च को ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई। बताया साइबर ठगों ने फेक ऐप पर क्रेडिट कार्ड की ओटीपी शेयर कराकर 23,618 रुपये की ठगी कर लिए। फ्रॉड का पता चलते ही आवेदक ने पोर्टल और थाने पर सूचना दी। साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच की। जांच कर पीड़ित के खाते में क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड की कुल धनराशि 23,618 रुपये वापस कराई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी विनय यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.